दर्जनों युवाओं ने थामा झामुमो का दामन सुदिव्य कुमार सोनू के सपनों को साकार करने का लिया संकल्प।
SHIKHAR DARPANTuesday, September 22, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
झारखंड मुक्ति मोर्चा गिरिडीह के जिला कार्यालय में वार्ड नंबर 12 के शीतलपुर के एक दर्जन से अधिक युवाओं ने विभिन्न दलों को छोडकर झामुमो का दामन थाम लिया। युवाओं ने कहा कि झामुमो के विकास कार्यों को देखकर हमलोग पार्टी में शामिल हुए। विशाल रवानी के नेतृत्व में झामुमो की सदयस्ता ग्रहण करने वाले युवाओं ने कहा कि भाजपा केवल नफरत की राजनीति करती है। सभी युवाओं को झामुमो महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी , जिला सह सचिव दिलीप रजक, अभय सिंह, अंकित सहाय, अनुभव सिंह, राकेश गुप्ता, अजीत सिन्हा ने पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में शामिल किया।
जेएमएम से जुड़े सभी युवाओ ने पार्टी के लिए मजबूती और निष्ठा से कार्य करने की बात कही और संगठन को और मजबूत बनाने व दिवगंत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया।झामुमो की सदस्यता ग्रहन करने वालों में मुख्य रूप से रंजीत रवानी, सूजल कुमार, रवि शर्मा, सन्नी चंद्रवंशी, अभिषेक कुमार, आनंद कुमार, उदयकांत वर्मा, मनोज कुमार, आकाश कुमार, धीरज सिन्हा,राजेश महतो,मोनू कुमार समेत कई युवा शामिल है।