Type Here to Get Search Results !

छोटानागपुर वसु इंटरनेशनल स्कूल में डिजिटल बोर्ड का हुआ उद्घाटन।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

पीरटांड प्रखंड क्षेत्र के खुखरा स्थित छोटानागपुर वसु इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को दो डिजिटल बोर्ड का उद्घाटन किया गया। खुखरा पंचायत की मुखिया सुनैना पाठक, पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक एवं विद्यालय के प्राचार्य सुखनाथ महतो ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर डिजिटल बोर्ड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से सभी अभिभावकों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया सुनैना पाठक ने डिजिटल बोर्ड को बच्चों के लिए सुनहरा अवसर बताया। पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक ने कहा कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा पद्धति से जोड़ना सराहनीय पहल है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय में इस तरह की सुविधा उपलब्ध होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।विद्यालय के उप प्राचार्य राजेंद्र विश्वकर्मा ने डिजिटल बोर्ड के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक शिक्षण पद्धति के माध्यम से कठिन विषयों को बच्चों के लिए सरल बनाया जा सकेगा।

साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित आधुनिक तकनीक को शिक्षा से जोड़ने में भी डिजिटल बोर्ड प्रभावी साबित होगा। प्राचार्य सुखनाथ महतो ने कहा कि डिजिटल बोर्ड के माध्यम से अब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी शहरों जैसी अत्याधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने और विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। डिजिटल बोर्ड लगने से विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बच्चों में खुशी देखी गई। शिक्षकों ने इसे बदलते समय के अनुरूप बच्चों की शिक्षा के लिए उपयोगी कदम बताया। कार्यक्रम में परमेश्वर महतो, डॉ. हीरालाल महतो, पंकज मिश्रा, सोमनाथ पांडेय, संदीप वर्णवाल, गौरव भक्त, अशोक मंडल, मुकेश मंडल सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। अंत में उप प्राचार्य राजेंद्र विश्वकर्मा ने सभी अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.