Type Here to Get Search Results !

पचंबा मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को गिरिडीह विधानसभा के पचंबा मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 16 से 19 तक भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने आरंभ फिटनेस मोहनपुर में सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य झारखंड इंजीनियर विनय कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों से सीधा संवाद करते हैं।

कार्यक्रम में नशामुक्त भारत, सर्जिकल स्ट्राइक, जनगणना पोर्टल, स्वर्गीय अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, लोकल फॉर वोकल और प्रतापगढ़ में आंवला की खेती सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य देशवासियों को विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाना और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। मौके पर मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह, उपाध्यक्ष सुमित मुखर्जी, पप्पू सिंह, पिंकी सिंह, मंत्री तारा देवी, वरिष्ठ नेता मुकेश चंद्रवंशी, मीना गुप्ता, सुमन सिन्हा, निशु सिन्हा, प्रीतम कुमार, आशीष कुमार, प्रेमा तिवारी, रीना शर्मा, गायत्री देवी, अभिषेक राय, दिलीप दास सहित दर्जनों भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं आम लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.