Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, वाहनों की हुई सघन जांच।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

गिरिडीह जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर रविवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने प्रमुख सड़कों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए वाहनों की जांच की। इस दौरान मोटरसाइकिल समेत चारपहिया वाहनों को रोककर वाहन के कागजात, चालक की जानकारी तथा अन्य आवश्यक बिंदुओं की जांच की गई।

पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर भी नजर रखी। अचानक चलाए गए इस अभियान से वाहन चालकों में भी सतर्कता देखने को मिली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। साथ ही वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, आवश्यक कागजात साथ रखने और पुलिस जांच में सहयोग करने की अपील की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.