Type Here to Get Search Results !

जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन बंशरोपण ध्वजा रोपण महोत्सव संपन्न।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पालगंज स्थित श्री बंशीधर मंदिर में चार दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को बंशरोपण ध्वजा रोपण महोत्सव का आयोजन किया गया । यहां यह बता दें कि श्री बंशीधर मंदिर में पिछले 627  सालों से श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव होते आ रहा है । गुरुवार के सुबह मंदिर एवं ठाकुर जी की साफ-सफाई कर भगवान का षोडशोपचार पूजन किया गया । पूजनोपरांत भगवान का श्रृंगार कर आरती उतारी गई । वहीं रात में पंडित एस चंद्रा के मंत्रोच्चार के बीच स्वस्तिवाचन पूर्वक कलश स्थापन,गौरी गणेश पूजन,पंचदेव पूजन, नवग्रह पूजन ,षोडश मातृका पूजन,नाना देवी देवता पूजनोपरांत प्रधान देव श्री बंशीधर जी महाराज का पूजन कर बंशरोपण ध्वजा रोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया।

बंशरोपण के साथ ही 72 घंटे का अखंड कीर्तन भजन प्रारंभ हो गया । पूजन में महंत शिशिर भक्त सहायक चरित्र केतन भक्त रहे । जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने में निकुंज केतन भक्त , पवन मंदिलवार, आर्यन गुप्ता,विपुल वत्सल,ऋतिक गुप्ता, अलंकृत हरिवंश,धीरज राम ,रौनक गुप्ता, भागवत वल्लभ भक्त,बप्पी लाहकार सहित अन्य लोगों की भूमिका सराहनीय रही । कार्यक्रम में पालगंज के अलावे गिरिडीह,कुम्हरलालो, तिग्गोजोरी,गोंदलीटांड, जमुई ,बिशनपुर,बिझैया,नावाडीह , धनबाद, टाटानगर,सहित कई गांवों के लोग भाग लिए ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.