गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय की अध्यक्षता में आज इसरी बाजार स्थित डुमरी विधानसभा के BLA-1 प्रदीप साहू के आवासीय कार्यालय में संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से डुमरी विधानसभा प्रभारी सह प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी सक्रियता और सकारात्मक सोच के साथ संगठन के कार्यों को धरातल पर मजबूती से लागू करें। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा गिरिडीह महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ता आधारित संगठन है। हमारी प्राथमिकता संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जनता के बीच सक्रिय रहकर संगठन की विचारधारा और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन को और धारदार बनाने के लिए मंडल से लेकर बूथ स्तर तक लगातार अभियान चलाया जाएगा।
हमारी प्राथमिकता संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जनता के बीच सक्रिय रहकर संगठन की विचारधारा और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन को और धारदार बनाने के लिए मंडल से लेकर बूथ स्तर तक लगातार अभियान चलाया जाएगा। वहीं डुमरी विधानसभा BLA-1 प्रदीप साहू ने भी बैठक को संबोधित करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं प्रवासी कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार रखे तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री सिकंदर हेमब्रम, बोकारो जिला के पूर्व महामंत्री निर्मल महतो, जिला मंत्री ईश्वर महतो, गिरिडीह महानगर जिला मंत्री सुरेश मंडल, कामाख्या गिरी, गोविन्द महतो, रणविजय सिंह, रामचंद्र महतो, योधी महतो, हराधान पंडित, जयप्रकाश वर्मा, सुरेश महतो, भोला रवानी, भोला साव, तुलसी साव, राजू साव, तारकेश्वर राम सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारना रहा।