Type Here to Get Search Results !

छोटानागपुर वसु इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाई गई शिक्षक दिवस।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ के खुखरा स्थित छोटानागपुर वसु इंटरनेशनल स्कूल में आज बड़े धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया । कार्यक्रम के शुरुआत में बच्चों ने शिक्षकों को तिलक उत्सव के साथ आरती कर स्वागत किया एवं कार्यक्रम के विधिवत्त शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन उप प्राचार्य राजेंद्र विश्वकर्मा एवं गोविंद कुमार ने किया। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के आगे पुष्प के साथ श्रद्धांजलि अर्पित किए, तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सूरज कुमार महतो,विमल कुमार मुरमू,सोनी कुमारी,आरिफा मंजर, शिवानी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी सुमनचंद किसकु आदि बच्चों  ने भाषण दिए  वहीं क्लास यूकेजी के दिव्या कुमारी एवं परी कुमारी ने शानदार गीत की प्रस्तुति दी। शिक्षकों ने बच्चों को इस सम्मान के लिए धन्यवाद कहा। कार्यक्रम में विद्यालय के  उप प्राचार्य राजेंद्र विश्वकर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी शिक्षक दिवस मना रहे हैं परंतु हम सभी के प्रथम शिक्षक माता-पिता होते हैं।

इसलिए हमेशा माता-पिता का सम्मान एवं आदर करना चाहिए क्योंकि सर्वप्रथम वही हमारे जीवन को मार्गदर्शन देते हैं तत्पश्चात हमारे जीवन में शिक्षक का यहम भूमिका होती है वह हमें जीवन की दिशा देने मेहनत और परिश्रम तथा नई ऊंचाइयों को छूने में मदद करते हैं। शिक्षकों का सम्मान केवल शिक्षक दिवस के दिन नहीं होने चाहिए बल्कि अपने शिक्षक एवं माता-पिता का सम्मान रोज एवं जीवन पर्यंत करें। उनका सम्मान आपके व्यवहार आपकी मेहनत और आपके अच्छे चरित्र में दिखाई देना चाहिए। और अंत में सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। शिक्षकों ने बच्चों के बीच केक काटे और केक बच्चों के बीच में बांटे गए। बच्चों के द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुति से विद्यालय प्रांगण खिल उठा ।क्लास नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी के बच्चों ने लुका छिपी बहुत हुई गाने पर उप प्राचार्य से निवेदन कर संग में नृत्य किए और कार्यक्रम का समापन किया गया। मौके पर दिव्या कुमारी, रवि कुमार राणा, अंकिता खलखो, तेजस्विता लामा, सुप्रिया हेंब्रम, सलोनी कुमारी,प्रभा कुमारी,सोनाली राज पुष्पा मिंज, आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.