Type Here to Get Search Results !

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में बच्चों ने शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर धरियाडीह  स्थित ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में बच्चों ने शिक्षक दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। प्राचार्य चंद्रमल्लिका घोष चौधुरी,मोहम्मद शहरयार  एवं बरनाली पाल ने डॉ• राधाकृष्णन पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।इस अवसर पर बच्चों ने शिक्षकों के सम्मान में भाव-नृत्य एवं मिमिक्री प्रस्तुत कर भाव-विभोर कर दिया।मौके पर विद्यालय के निदेशक हाजी रिजवान अहमद ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार भेंटकर सम्मानित किया। मंच संचालन हेड गर्ल अनाबिया अहमद एवं हेड बॉय फैजान ने किया।

प्राचार्य चंद्रमल्लिका घोष चौधुरी ने बच्चों को शिक्षक दिवस की महत्ता पर संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन देश के शिक्षकों के सम्मान और शिक्षा में उनके योगदान के लिए मनाया जाता है। शिक्षक को राष्ट्र-निर्माता भी कहा जाता है,क्योंकि शिक्षक के द्वारा ज्ञान की रोशनी मिलने के बाद ही एक बालक अपने पैरों पर खड़ा होने और समाज को सही दिशा देने में काबिल बनते हैं।शिक्षक दिवस शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता को अर्पित करने का उत्सव और अवसर है।कार्यक्रम में समस्त शिक्षक-शिक्षिका ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.