जमुआ के मांगोडीह गांव से 45 वर्षीय महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में पिछले 10 दिनों से लापता।
SHIKHAR DARPANTuesday, September 15, 2026
0
जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।
जमुआ थाना क्षेत्र के मांगोडीह गांव से 45 वर्षीय महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। लापता महिला की पहचान गीता देवी के रूप में हुई है। घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं। महिला के पति दामोदर रविदास ने जमुआ थाना में आवेदन देकर पत्नी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना 5 सितंबर की है दामोदर रविदास रोज की तरह मजदूरी करने घर से बाहर गए थे। इसी दौरान गीता देवी घर से कहीं निकल गईं। दोपहर में पति जब वापस घर लौटे तो पत्नी को घर में नहीं पाया। खोजबीन के दौरान परिजनों से जानकारी मिली कि गीता देवी मेदनीटांड़ स्थित एक रिश्तेदार के घर जाने की बात कहकर निकली थीं।
इसके बाद दामोदर रविदास मेदनीटांड़ पहुंचे। वहां पूछताछ करने पर पता चला कि गीता देवी अपने मायके पाण्डेडीह, थाना हिरोडीह जाने की बात कहकर वहां से भी निकल चुकी थीं। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों, ससुराल और मायके समेत संभावित ठिकानों पर काफी तलाश की, लेकिन महिला का कहीं पता नहीं चला। लगातार खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी। मामले में जमुआ थाना में कांड संख्या 258/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है और मामले की छानबीन की जा रही है।10 दिन से लापता महिला का अब तक सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। परिजन महिला की सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं और पुलिस से जल्द बरामदगी की मांग कर रहे हैं।