प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों के घर-घर जाकर किया सामग्री वितरण।
SHIKHAR DARPANWednesday, September 16, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
देश के प्रधानमंत्री एवं जनप्रिय नेता नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत आज गिरिडीह के विभिन्न मोहल्लों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों के घर-घर जाकर सामग्री का वितरण किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों से संवाद कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे। जनकल्याणकारी कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी भी साझा की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प का अवसर है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा गिरिडीह महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के जिला संयोजक सह जिला कोषाध्यक्ष मुकेश जलान, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, आईटी सेल संयोजक साहिल शर्मा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बिरजू यादव, मोनू साव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को भाजपा कार्यकर्ता सेवा और जनसरोकार से जोड़कर मना रहे हैं। समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचना और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा होना ही सेवा अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।