Type Here to Get Search Results !

सेवा संकल्प अभियान के तहत “मेरे सपनों का भारत—विकसित भारत 2047” पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा एवं जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर सोमवार को छोटानागपुर वसु इंटरनेशनल स्कूल, गांधी चौक, खुखरा में “मेरे सपनों का भारत—विकसित भारत 2047” विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विकसित भारत की परिकल्पना, राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता तथा रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए चित्रों एवं अपने विचारों के माध्यम से वर्ष 2047 तक विकसित भारत के अपने सपनों और कल्पनाओं को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय,हरलाडीह मंडल अध्यक्ष सोमनाथ पांडे विद्यालय के प्राचार्य सुखनाथ महतो एवं उप प्राचार्य राजेंद्र विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पंकज मिश्रा, उत्तम वर्मा, हीरालाल सिंहा, विवेक पाण्डेय, बसंत सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि देश के विकास में युवाओं और विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। बच्चों में राष्ट्र के भविष्य को लेकर जागरूकता और सकारात्मक सोच विकसित करना विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर विद्यार्थियों में काफी उत्साह और खुशी देखी गई। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं विकसित भारत के संकल्प के साथ किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.