Type Here to Get Search Results !

साइबर ठगी के मामले में धनबाद का युवक गिरफ्तार, मोबाइल-सिम समेत ₹20 हजार नकद बरामद।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

साइबर ठगी के खिलाफ गिरिडीह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि डीजायर कार संख्या JH10CK-8807 से एक शातिर साइबर अपराधी अपने साथी के साथ ठगी की रकम लेने गिरिडीह आ रहा है। सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी पु0नि0 रमेश्वर भगत के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने दीपक मंडल (करीब 26 वर्ष), पिता गोविंद मंडल, ग्राम भेलवाई, थाना मनियाडीह, जिला धनबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर फर्जी बैंक खाता मंगवाकर उसमें ठगी की रकम जमा करवाता था और कमीशन के आधार पर उस रकम को आगे साइबर साथियों तक पहुंचाता था।

गिरफ्तार आरोपी के पास से एक मोबाइल, दो सिम, एक सुजुकी डिजायर कार, ₹20 हजार नकद, दो एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड और एक पेन बरामद किया गया है। मामले में गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या 28/2026, दिनांक 03 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दीपक मंडल के खिलाफ धनबाद साइबर थाना में पूर्व से कांड संख्या 27/2021 एवं 09/2021 दर्ज है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। छापेमारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी में पु0नि0 रमेश्वर भगत साइबर थाना प्रभारी गिरिडीह,पु0नि0 गुंजन कुमार साइबर थाना गिरिडीह,पु0नि0 पुनीत गौतम साइबर थाना गिरिडीह,स0अ0नि0 गजेन्द्र कुमार साइबर थाना गिरिडीह सहित पुलिस लाइन से प्राप्त सशस्त्र बल

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.