मोदी सरकार की मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन के तहत कल गिरिडीह में होगा प्रतिवाद।
SHIKHAR DARPANSunday, August 09, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
केंद्र सरकार की मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ संयुक्त ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों के आह्वान पर कल देशव्यापी आंदोलन के तहत गिरिडीह शहर में भी प्रतिवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। इस आशय की जानकारी देते हुए पूर्व जिप सदस्य एवं ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि, कल झंडा मैदान गिरिडीह में 10:00 बजे इकट्ठा होकर लोग इस प्रतिवाद में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि विगत दोनों दिल्ली में किसान और मजदूर संगठनों का एक संयुक्त राष्ट्रीय कन्वेंशन दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित हुआ था, जहां इस आशय की घोषणा की गई थी। श्री यादव ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां देश के किसान-मजदूर और तमाम मेहनतकश वर्ग खिलाफ एक के बाद एक लागू की जा रही है।
जिस तरह किसानों ने संघर्ष के बल पर 4 काले कानून वापस कराए, आज वैसे ही संघर्ष की जरूरत मजदूर वर्ग को भी है। कहा कि, श्रमिक कानूनों को खत्म कर मजदूर विरोधी 4 लेबर कोड लाए गए हैं। मनरेगा को खत्म कर रोजगार की गारंटी पर हमला किया गया है। वहीं, पेपर लीक और नौकरियों के अभाव ने छात्र युवाओं को कहीं का नहीं छोड़ा है। अब वक्त आ गया है की सरकार को इन नीतियों को वापस लेने के लिए संघर्ष तेज किया जाए। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज बेंगाबाद प्रखंड के सोनबाद तथा गिरिडीह प्रखंड के नावाडीह कोल्हरिया में स्थानीय लोगों के साथ एक मीटिंग हुई, जिसमें कल के कार्यक्रम को सफल करने की अपील की गई है।मौके पर मनोज यादव, मनोज कोल, शफीक अंसारी, शंभू तुरी, अशोक तुरी, दुखी टूरी, बासदेव तुरी, लक्ष्मी देवी सहित अन्य मौजूद थे।