Type Here to Get Search Results !

पारसनाथ पहाड़ की चढ़ाई के दौरान युवक की तबीयत बिगड़ी हुई मौत।

मधुबन,शिखर दर्पण संवाददाता। 

पारसनाथ पहाड़ की चढ़ाई के दौरान शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से पश्चिम बंगाल निवासी एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के वर्दमान जिला अंतर्गत कुल्टी थाना क्षेत्र के रहिमपुरा गांव निवासी अली इमाम (20 वर्ष), पिता अफसर अली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अली इमाम अपने दोस्तों के साथ पारसनाथ घूमने आया था। शनिवार को वह अपने एक दोस्त के साथ पहाड़ की चढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान कठिन चढ़ाई के बीच अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और चलते-चलते वह गिरकर बेहोश हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया गया कि बाइक चालकों की मदद से अली इमाम को बेहोशी की हालत में मधुबन अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मधुबन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। प्रारंभिक तौर पर युवक की मौत का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.