Type Here to Get Search Results !

विश्व आदिवासी दिवस पर मधुबन में भव्य कार्यक्रम, जुटे हजारों लोग।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को मधुबन स्थित पारसनाथ मकर संक्रांति मेला मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न गांवों के अलावा गिरिडीह जिले के कोने-कोने से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता की झलक देखने को मिली। लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।

वक्ताओं ने विश्व आदिवासी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आदिवासी समाज की संस्कृति, भाषा, परंपरा और अधिकारों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन के साथ आदिवासी समाज की संस्कृति और पहचान को बचाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम को लेकर मधुबन में पूरे दिन उत्साह का माहौल रहा। दूर-दराज से पहुंचे लोगों की मौजूदगी से मेला मैदान में काफी चहल-पहल रही। आयोजन के दौरान सामाजिक एकता और अपनी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.