Type Here to Get Search Results !

उसरी नदी व वाटरफॉल बचाने को ग्रामीणों ने बनाई आगे की रणनीति//10 अगस्त को उपायुक्त को सौंपेंगे हस्ताक्षरित आवेदन, 15 अगस्त तक रोक लगाने की मांग।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

सदर प्रखंड के पंचायत सचिवालय गादी श्रीरामपुर में उसरी नदी एवं वाटरफॉल बचाओ अभियान को लेकर रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता गादी श्रीरामपुर के मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह ने की। बैठक में गत 2 अगस्त को आयोजित मानव श्रृंखला आंदोलन की समीक्षा की गई। साथ ही उसरी नदी से बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री के लिए प्रस्तावित जलापूर्ति कार्य को लेकर आगे की आंदोलन की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 10 अगस्त को ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन को उपायुक्त को सौंपा जाएगा। ग्रामीण उपायुक्त से उक्त कार्य पर तत्काल अंतरिम रोक लगाने का आग्रह करेंगे। साथ ही जिला प्रशासन को 15 अगस्त तक का समय दिया जाएगा, ताकि मामले में उचित निर्णय लिया जा सके।

ग्रामीणों ने कहा कि यदि 15 अगस्त तक प्रस्तावित कार्य पर रोक नहीं लगाई गई, तो इसके बाद पुनः बैठक कर आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में आंदोलन से जुड़े अगुवा सदस्यों के अलावा  भाजपा महानगर अध्यक्ष रंजीत राय, माले नेता राजेश सिन्हा, गादी श्रीरामपुर मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह, पंचायत समिति सदस्य शुभांकर कुमार, उप मुखिया रणजीत राय, मोहनपुर पंचायत समिति सदस्य वीरेंद्र राय, पवन यादव, पूजा मुर्मू, विजय विशाल राय, समाजसेवी हसनैन अली, चंदर वर्मा, आजाद आलम, रोहित चौबे, चंदन मल्लाह, सविनाश राय, कुंदन गुप्ता, सिराजुद्दीन, सरस्वती देवी, टिंकू कुमार साव सहित आसपास के गांवों के दर्जनों लोग शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.