नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प* *सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में "दस करोड़ नशा मुक्त प्रतिज्ञा महाअभियान" का शुभारंभ।
SHIKHAR DARPANThursday, August 13, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
समाज को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा, गिरिडीह में *ब्रह्मा कुमारीज़ संस्था* के द्वारा *"दस करोड़ नशा मुक्त प्रतिज्ञा महाअभियान"* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता, ओम एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। दीप प्रज्वलन में ब्रह्मा कुमारीज़ संस्था की बहनों ने सहभागिता की। दीप प्रज्वलन के पश्चात विद्यालय के सभी भैया एवं आचार्य जी ने एक स्वर में *नशा मुक्त रहने एवं समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ* ली।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्मा कुमारीज़ की बहन मंजीत कौर ने नशे से होने वाले *शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों* की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को आध्यात्मिक शक्ति, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर नशे से दूर रहने का आह्वान किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन अनुशासन एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।