Type Here to Get Search Results !

राखी बनाओ प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया हुनर, डाक विभाग ने दी डाक सेवा की जानकारी।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

भारतीय डाक के तत्वाधान में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में 13 अगस्त 2026 को *"राखी बनाओ प्रतियोगिता 2026"* का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ किया गया।  इस प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा सप्तम एवं अष्टम की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सुंदर और आकर्षक राखियां बनाकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। कार्यक्रम में डाक सहायक दीपक कुमार, LSG PA चंद्रशेखर तिवारी एवं अमित कुमार विशेष रूप से उपस्थित हुए। डाक सहायक *दीपक कुमार* ने छात्राओं को राखी भेजने, पैकिंग करने एवं पोस्ट करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

उन्होंने बताया कि इंडिया पोस्ट इस बार छात्राओं द्वारा बनाई गई राखियों को सुरक्षित उनके भाइयों तक पहुंचाएगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अजित मिश्र ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में भारतीय संस्कृति, भाई-बहन के प्रेम और रचनात्मकता को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ आचार्य नलिन कुमार, अनीता दीदी एवं मेनका दीदी का विशेष सहयोग रहा। सर्वश्रेष्ठ 10 राखियों का चयन किया गया।विजेता छात्राओं को इंडिया पोस्ट द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.