Type Here to Get Search Results !

अपहृत दो भाइयों को पुलिस ने सकुशल बरामद किया, दो आरोपी गिरफ्तार।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गांडेय थाना क्षेत्र के चरकमारा जंगल के पास से अपहरण किए गए दो भाइयों को गिरिडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामदगी और गिरफ्तारी की जानकारी गुरुवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने दी। पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त को सूचना मिली थी कि चरकमारा थाना क्षेत्र के मोहन दास के भाई धर्मवीर कुमार दास एवं नीतेश कुमार दास का कुछ अपराधियों ने चरकमारा जंगल के समीप से अपहरण कर लिया है और उन्हें छोड़ने के एवज में फिरौती की मांग की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी गिरिडीह के निर्देश पर सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसरी नदी श्मशान घाट, ग्राम हरसिंह रायडीह, थाना मुफस्सिल के पास छापेमारी की और दोनों अपहृत भाइयों को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में मो. रिजवान अंसारी, पिता मो. मुनीर अंसारी तथा मो. अफसर अंसारी, पिता मो. अख्तर अंसारी, दोनों निवासी डांडीडीह, थाना मुफस्सिल को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में गांडेय थाना कांड संख्या 45/26 दर्ज कर धारा 115(2), 118(1), 127(2), 140(1), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल, JSA कंपनी का नीले रंग का ई-रिक्शा (निबंधन संख्या JH 11 AM 8684) तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। छापेमारी टीम में सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, अंचल पुलिस निरीक्षक गांडेय कमलेश पासवान, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो सहित गांडेय एवं मुफस्सिल थाना के पुलिस पदाधिकारी व बल शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.