Type Here to Get Search Results !

भाजपा गिरिडीह महानगर की मासिक बैठक में संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर जिला की मासिक बैठक गुरुवार को नगर मंडल अध्यक्ष सिंकु सिन्हा के होटल, बस स्टैंड पेट्रोल पंप के पास आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष रंजित कुमार राय ने की, जबकि जिला प्रभारी डॉ. संजय सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पार्टी की ओर से विगत दिनों आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के साथ जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बैठक में SIR अभियान को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। इसके अलावा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर प्रस्तावित कलश यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभाजन विभीषिका स्मृति कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। यह कार्यक्रम शुक्रवार को सुबह 11 बजे मां तारा होटल में होगा, जिसमें धनबाद विधायक राज सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

वहीं स्वतंत्रता दिवस समारोह भाजपा जिला कार्यालय हरिचक में आयोजित करने की तैयारियों, प्रदेश में चल रहे छात्र आंदोलन समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष रंजित कुमार राय ने कहा कि भाजपा का संगठन लगातार जनसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय है। बैठक में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की ठोस रूपरेखा तैयार की गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को लेकर पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। जिला प्रभारी डॉ. संजय सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। सामूहिक प्रयास से गिरिडीह महानगर में संगठन को और मजबूत करते हुए जनसेवा के कार्यों को गति दी जाएगी। बैठक में सभी जिला पदाधिकारी, गिरिडीह महानगर में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष तथा वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.