हजारीबाग विभाग स्तरीय संस्कृति महोत्सव में बरगंडा विद्यालय बना ओवरऑल चैंपियन।
SHIKHAR DARPANSaturday, August 22, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
विद्या विकास समिति, झारखंड के तत्वावधान में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा के प्रांगण में हजारीबाग विभाग स्तरीय एक दिवसीय संस्कृति महोत्सव ‘संस्कृति बोध’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। महोत्सव में विज्ञान प्रश्न मंच, वैदिक गणित प्रश्न मंच, विज्ञान पत्र वाचन, कथा-कथन, तात्कालिक भाषण, आचार्य पत्र वाचन और लोक नृत्य सहित सात प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें विभाग के 11 विद्यालयों से करीब 300 भैया-बहनों ने हिस्सा लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा गिरिडीह ने 31 पुरस्कारों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप हासिल की।
26 पुरस्कारों के साथ कुम्हारटोली, हजारीबाग दूसरे और 17 पुरस्कारों के साथ कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर, झुमरी तिलैया तीसरे स्थान पर रहा। विभाग प्रमुख ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि विभाग स्तर पर सफल प्रतिभागी प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होंगे। विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की सचिव शालिनी खोवाला ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं और उन्हें संस्कारी नागरिक बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। उपाध्यक्ष प्रदीप जैन एवं अध्यक्ष अर्जुन मिष्टकार ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वचन दिया। समापन सत्र में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम प्रमुख दुलारचंद आचार्य के नेतृत्व में हुआ। प्रधानाचार्य आनंद कमल ने वृत्त कथन प्रस्तुत किया, जबकि प्रांतीय प्रतियोगिता की जानकारी शर्मेन्द्र साहू ने दी। धन्यवाद ज्ञापन वैदिक गणित प्रमुख राजीव कुमार सिंह ने किया। वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।