Type Here to Get Search Results !

कटहल तोड़ने के दौरान सिर पर गिरा भारी कटहल, 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत।

गांडेय,शिखर दर्पण संवाददाता।

गांडेय थाना क्षेत्र के मोहनडीह गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय हरि वर्मा की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, हरि वर्मा अपने पुराने घर मोहनडीह आए हुए थे। शाम के समय ताराटांड़ स्थित अपने नए घर लौटने से पहले वह अपने ही पेड़ से कटहल तोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक पेड़ से एक भारी कटहल सीधे उनके सिर पर आ गिरा।

कटहल के सिर पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उन्हें गांडेय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद हरि वर्मा को मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि मोहनडीह गांव में मातम पसरा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.