Type Here to Get Search Results !

रागी प्लॉट का निरीक्षण, किसानों से मूंग की खेती की ली जानकारी।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

संयुक्त कृषि निदेशक, हजारीबाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) योजना के तहत ग्राम कबीरियाबेड़ा, कुम्हारलालो में लगाए गए रागी प्लॉट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने रागी की फसल की स्थिति एवं किसानों द्वारा अपनाई जा रही कृषि पद्धतियों की जानकारी ली। वहीं, मिशन पल्सेज के तहत किसानों द्वारा की जा रही मूंग की खेती के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई। किसानों से फसल की स्थिति, उत्पादन एवं खेती में आ रही समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान आत्मा के उप परियोजना निदेशक राकेश सिंह, बीटीएम पीरटांड़ सहित कृषक मित्र कलेमेंट मुर्मू, पिंटू वर्मा एवं सुनील सोरेन मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.