Type Here to Get Search Results !

उसरी नदी संरक्षण को लेकर मानव श्रृंखला सफल, जनसमर्थन के लिए भाजपा नेताओं ने जताया आभार।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

उसरी नदी एवं उसरी वाटर फॉल संरक्षण को लेकर आयोजित मानव श्रृंखला आंदोलन की सफलता पर भाजपा गिरिडीह महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने जिले की जागरूक जनता, माताओं-बहनों, युवाओं, छात्रों, किसानों, मजदूरों, दुकानदारों, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आंदोलन से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। रंजीत राय ने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि उसरी नदी और उसरी वाटर फॉल के संरक्षण तथा जनहित में चलाया गया शांतिपूर्ण जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन परियोजना से पर्यावरण और जनहित प्रभावित होने की आशंका है। इसलिए संबंधित प्राधिकरण से निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता की यह एकजुटता आगे भी बनी रहेगी और जनहित एवं पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित होने तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।

जिला परिषद सदस्य डोली कुमारी ने कहा कि यह केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य, पर्यावरण और प्राकृतिक धरोहर को बचाने का जनसंकल्प है। उन्होंने कहा कि सभी विकास के पक्षधर हैं, लेकिन ऐसा विकास स्वीकार्य नहीं हो सकता जिससे नदियों, जलस्रोतों और पर्यावरण को नुकसान पहुंचे। उन्होंने प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच कर जनहित में आवश्यक निर्णय लेने की अपील की।इस अवसर पर गादी श्रीरामपुर की मुखिया कंचन देवी, उप प्रमुख कुमार सौरभ, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, सुनील सिंह, गुड्डी देवी, चंद्र वर्मा, विकास राय, नरेश यादव, मनीलाल साव, विनय सिंह, सुरेश मंडल, सिकंदर हेम्ब्रम, दीपक यादव, संदीप दंगाइच, नवीन सिन्हा, राजेश सिन्हा, दिलीप उपाध्याय, दीपक पंडित, सुरेंद्र दास, उपेंद्र वर्मा, शुभांकर कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। आंदोलन में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर उसरी नदी संरक्षण के समर्थन में एकजुटता का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.