Type Here to Get Search Results !

मरांग बुरु धर्मगुरु महासम्मेलन 4-5 नवंबर को, संगठन विस्तार पर जोर।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

मधुबन स्थित अतिथि गृह में रविवार को मरांग बुरु बचाओ संघर्ष मोर्चा की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष फागु बेसरा ने की ,जबकि संचालन केंद्रीय महासचिव हीरालाल मांझी ने किया । बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मरांग बुरु आदिवासियों की प्राचीन धार्मिक आस्था का केंद्र है। यह केवल धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मरांग बुरु की धार्मिक गरिमा और अस्मिता पर किसी भी प्रकार का आघात समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।बैठक में संगठन के विस्तार पर विशेष चर्चा की गई।

निर्णय लिया गया कि जिला से लेकर राज्य स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न जिलों में जनभागीदारी बढ़ाने और जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही बताया गया कि संगठन के प्रतिनिधि पड़ोसी राज्यों पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, बिहार और नेपाल तक जाकर मरांग बुरु का संदेश पहुंचाएंगे। बैठक में 4 एवं 5 नवंबर 2026 को मरांग बुरु धर्मगुरु महासम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए एक आयोजन समिति का गठन भी किया गया। बैठक में केंद्रीय प्रवक्ता दुर्गाचरण मुर्मू, केंद्रीय कोषाध्यक्ष सोमाय टुडू, सुरेंद्र टुडू, रमेश टुडू, महावीर मुर्मू, विष्णु किस्कू, दिलीप मुर्मु, नवीन मुर्मू, बिरजू मरांडी, सुनील मुर्मू, भगवान किस्कू, सुरेश मरांडी समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.