पीरटांड़ में धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद उन्नवी,सुरक्षा को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट।
SHIKHAR DARPANWednesday, August 26, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को ईद-ए-मिलाद उन्नवी का पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।प्रखंड के चिरकी, खरपोका, तुइयो, खुखरा, बदगांवां, सिमरकोढी, चिलगा, पालगंज, नावाडीह पंचायत सहित अन्य क्षेत्रों में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने धार्मिक उत्साह के साथ पर्व मनाया। इस अवसर पर छोटे-बड़े,अलीम-उलेमा समेत आम ग्रामीणों ने नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे को ईद-ए-मिलाद उन्नवी की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
पूरे प्रखंड में पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। खुखरा में पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक भी कार्यक्रम में शामिल हुए और लोगों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। ईद-ए-मिलाद उन्नवी को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मरांडी, पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह, खुखरा थाना प्रभारी रविंद्र सिंह तथा हरलाडीह ओपी प्रभारी नीरज कुमार अपनी-अपनी टीम के साथ क्षेत्र में निगरानी करते रहे।