+2 प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय हरलाडीह में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, ममता देवी बनीं अध्यक्ष।
SHIKHAR DARPANWednesday, July 29, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
+2 प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय हरलाडीह में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। पुनर्गठन प्रक्रिया पर्यवेक्षक सुशील गोप की देखरेख में संपन्न कराई गई। बैठक में सर्वसम्मति से ममता देवी को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा विजय कुमार तुरी को उपाध्यक्ष चुना गया। नवगठित समिति के पदाधिकारियों को उपस्थित अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने बधाई देते हुए विद्यालय के शैक्षणिक विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा छात्रों के हित में मिलकर कार्य करने की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर जगदीश सोरेन, राधेश्याम मोदक, वीरेंद्र ताम्रकार, वीरेंद्र पंडित, उपेंद्र पंडित, बबलू पांडे, सफदर अली, भगत राम महतो, झगरू राय सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित थे । बैठक में विद्यालय के समग्र विकास, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर भी चर्चा की गई।