बराकर के समीप ट्रक ने मारुति वैन में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में कई लोग बाल-बाल बचे।
SHIKHAR DARPANThursday, August 13, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के बराकर के समीप गुरुवार को एक सड़क हादसे में मारुति वैन सवार लोग बाल-बाल बच गए। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, बराकर के समीप एक ट्रक ने मारुति वैन में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में मारुति वैन में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए, जबकि कठवारा निवासी एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।