स्वतंत्रता दिवस को लेकर बैठक आयोजित, समय-सारणी जारी।
SHIKHAR DARPANThursday, August 13, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीरटांड़ प्रखंड में 15 अगस्त को विभिन्न सरकारी एवं शैक्षणिक संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसे लेकर गुरुवार को बीडीओ चेंबर में बीडीओ मनोज मरांडी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रमुख सविता टुडू,सीओ ऋषिकेश मराड़ी, उप प्रमुख महेंद्र महतो, बीपीएम सरिता कुमारी, पीरटांड़ थाना अवर निरीक्षक जितेंद्र बिष्ट,एमओ परितोष कुमार सहित कई संबंधित पदाधिकारी उपस्थित हुए। प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय की ओर से कार्यक्रम की समय-सारणी जारी कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9:00 बजे प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय/बाल विकास परियोजना कार्यालय से ध्वजारोहण कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद 9:10 बजे पंचायत भवन पीरटांड़, 9:20 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 9:30 बजे प्रखंड पशु चिकित्सालय, 9:35 बजे कल्याण गुरुकुल तथा 9:45 बजे बैंक ऑफ इंडिया में ध्वजारोहण होगा।
वहीं 9:55 बजे आदिवासी कन्या उच्च विद्यालय चिरकी, 10:05 बजे पीरटांड़ थाना, 10:20 बजे राजकीय मध्य विद्यालय चिरकी, 10:30 बजे पंजाब नेशनल बैंक चिरकी, 10:45 बजे प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय चिरकी, 10:50 बजे वन विभाग चिरकी, 11:00 बजे कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय पीरटांड़ और 11:10 बजे मधुबन थाना में ध्वजारोहण किया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, पंचायत समिति सदस्यों सहित गणमान्य लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है। साथ ही संबंधित विभागों को कार्यक्रम की तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। प्रखंड कार्यालय के सभी कर्मियों को सुबह 8 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहने को कहा गया है।