भाजपा पीरटांड़ एवं हरलाडीह मंडल की संयुक्त मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति।
SHIKHAR DARPANThursday, August 06, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
भारतीय जनता पार्टी के पीरटांड़ एवं हरलाडीह मंडल की संयुक्त मासिक बैठक गुरुवार को पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज स्थित शहीद सीताराम उपाध्याय प्रशिक्षण भवन में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शरद कुमार भक्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, गिरिडीह विधानसभा बीएलए-1 इंजीनियर विनय सिंह तथा गिरिडीह विधानसभा संयोजक एवं हरलाडीह मंडल प्रभारी श्याम कुमार उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण तथा आगामी संगठनात्मक एवं राष्ट्रहित के कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। शक्ति केंद्रों के अंतर्गत बूथ समितियों के गठन, संयोजक एवं सह-संयोजकों के चयन, संगठनात्मक दायित्वों के प्रभावी निर्वहन तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर विशेष बल दिया गया।
बैठक में आगामी तिरंगा यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने तथा संत शिरोमणि दास जी के पावन कलश के मंडल में आगमन एवं यात्रा की तैयारियों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में अरविंद चन्द्र राय, पीरटांड़ मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, हरलाडीह मंडल अध्यक्ष सोमनाथ पांडे, पंचम सिंह, बैकुंठ पंडित, अंजू देवी, सुनीता देवी, बालेश्वर यादव, प्रशांत तिवारी, मुकेश मंडल, उत्तम वर्मा, विकास ठाकुर,मुकेश सोनार,सहित दोनों मंडलों के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।