खुखरा में सड़क दुर्घटना, अज्ञात बाइक सवार ने बच्ची को मारी टक्कर।
SHIKHAR DARPANSunday, August 23, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
खुखरा थाना क्षेत्र स्थित +2 उच्च विद्यालय बरियरपुर के समीप रविवार को सड़क पार कर रही एक बच्ची को अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची घायल हो गई, जबकि बाइक सवार घटना के बाद मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, खुखरा निवासी बलदेव दास की पुत्री अर्पिता कुमारी सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल बच्ची को उठाकर उसके घर पहुंचाया। इधर सूचना मिलते ही पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक भी घटना स्थल पर पहुँचे और मामले की सूचना खुखरा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह को दी। सूचना मिलने के बाद खुखरा थाना प्रभारी अज्ञात बाइक सवार की तलाश में जुट गई। बाइक सवार को पकड़ने के लिए पुलिस ने थाना के सामने वाहन जांच अभियान भी चलाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।