Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में हर्षोल्लास से मना रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुबह से ही गांव-गांव में त्योहार की रौनक देखने को मिली। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधकर उनकी लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन को लेकर मिठाई दुकानों पर भी सुबह से ही भीड़ देखी गई। घरों में तरह-तरह के पारंपरिक पकवान बनाए गए। चिरकी, पालगंज, कुम्हरलालो, मधुबन, खुखरा, बिशनपुर, हरलाडीह, मंडरो, तुईयो, भारतीचलकरी, बांध, कुडको, बदगावां, खरपोका, नावाडीह, चिलगा, सिमरकोढी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह रहा। वहीं पालगंज में दिनेश सोनार के घर सेवा भारती की ओर से रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने एक-दूसरे को राखी बांधकर भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश दिया। इस दौरान सेवा भारती के प्रखंड अध्यक्ष शरत भक्त,प्रखंड कोषाध्यक्ष संजय कुमार बर्णवाल, जिला संगठन मंत्री बद्री मल्लाह सहित कई लोग मौजूद रहे। लोगों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, स्नेह और एक-दूसरे की सुरक्षा के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। त्योहार के मद्देनजर प्रशासन की ओर से भी बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की गई। 

वहीं पालगंज में दिनेश सोनार के घर सेवा भारती की ओर से रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने एक-दूसरे को राखी बांधकर भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश दिया। इस दौरान सेवा भारती के प्रखंड अध्यक्ष शरत भक्त,प्रखंड कोषाध्यक्ष संजय कुमार बर्णवाल, जिला संगठन मंत्री बद्री मल्लाह सहित कई लोग मौजूद रहे। लोगों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, स्नेह और एक-दूसरे की सुरक्षा के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। त्योहार के मद्देनजर प्रशासन की ओर से भी बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की गई। सावन पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पूरे प्रखंड में दिनभर खुशी, भाईचारे और अपनत्व का माहौल बना रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.