गिरिडीह वन प्रक्षेत्र की ओर से कोवाड़ एवं गंगापुर में वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीणों, वन समिति के सदस्यों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पेड़ों को राखी बांधकर उनकी रक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ “पहले वृक्षों का रक्षाबंधन, तब भाइयों का रक्षाबंधन” जैसे नारे लगाए।
कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और वनों की सुरक्षा को लेकर जनभागीदारी का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण का आधार ही नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य के समान हैं। सभी ने एक स्वर में कहा कि “वृक्ष सुरक्षित रहेंगे, तभी हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा।”कार्यक्रम में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से वन संरक्षण के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी मजबूत होने का संदेश मिला।