पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी की धर्मपत्नी प्रभा शाहाबादी का निधन, गिरिडीह में शोक की लहर।
SHIKHAR DARPANFriday, August 28, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी की धर्मपत्नी प्रभा शाहाबादी के निधन का समाचार सामने आने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं परिचितों में गहरा दुःख व्याप्त है। प्रभा शाहाबादी के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। उनके निधन से शाहाबादी परिवार में मातम का माहौल है। वहीं, उनके निधन की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व लोगों ने शोक व्यक्त करने के लिए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट कर रहे हैं।
सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभा शाहाबादी का निधन बेहद दुःखद एवं हृदय विदारक है। इस कठिन समय में सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।