गिरिडीह में कल निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, झंडा मैदान से बड़ा चौक तक होगा आयोजन।
SHIKHAR DARPANWednesday, August 12, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर की ओर से राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश के साथ गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की शुरुआत सुबह 10 बजे झंडा मैदान से होगी। तिरंगा यात्रा झंडा मैदान से निकलकर अम्बेडकर चौक, जेपी चौक (टावर चौक), काली बाड़ी और शिव मोहल्ला होते हुए बड़ा चौक पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। यात्रा में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, पूर्व पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आम लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
भाजपा गिरिडीह महानगर के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। हाथों में तिरंगा लेकर निकाली जाने वाली यह यात्रा देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का संदेश देगी।उन्होंने आम नागरिकों से तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल होने और “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।