मधुबन पंचायत में प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर शिविर आयोजित।
SHIKHAR DARPANWednesday, August 12, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन पंचायत में बुधवार को पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों से जाति, आवासीय, आय, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में प्राप्त आवेदनों का त्वरित गति से निष्पादन करने की प्रक्रिया शुरू की गई। शिविर के दौरान जन्म प्रमाण पत्र के 30, जाति प्रमाण पत्र के 17, आवासीय प्रमाण पत्र के 10, आय प्रमाण पत्र के 2 तथा मृत्यु प्रमाण पत्र का 1 आवेदन प्राप्त हुआ।
पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जाने से ग्रामीणों को आवश्यक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिली। मौके पर मुखिया कविता देवी, पंचायत सचिव, अंचल निरीक्षक नवीन कुमार, अंचल हल्का सात के कर्मचारी आलोक आनंद, पंचायत सहायक बबलू कुमार सिंह सहित वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य,वीएलई सोनू गुप्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं पंचायत कर्मियों ने प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक कार्रवाई की।