Type Here to Get Search Results !

छात्रों से झड़प पर भाजपा का हमला, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा//छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश हुई तो सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी भाजपा।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने के दौरान छात्रों और झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प को लेकर गिरिडीह का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। घटना को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।प्रेस वार्ता में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने घटना की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि छात्रों और युवाओं की आवाज दबाने के लिए दमन का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने का अधिकार लोकतंत्र में सभी को है। छात्रों के साथ मारपीट की घटना लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। 

मरांडी ने मांग की कि मारपीट की घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि छात्रों और युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश जारी रही तो भाजपा सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत राय, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, दिलीप वर्मा, चुन्नूकांत, अशोक उपाध्याय, सुनील पासवान, महादेव दुबे, सुभाष सिन्हा, नवीन सिन्हा, सुरेश प्रसाद मंडल, राजेश जायसवाल, मुकेश जालान, सिकंदर हेम्ब्रम, सुनीत सिंह, मिथुन चंद्रवंशी, अरविंद बर्नवाल सहित भाजपा के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.