Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में छात्रों और जेएमएम कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मारपीट का आरोप।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

शुक्रवार की शाम गिरिडीह के झंडा मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने पहुंचे छात्रों और झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हो गई। इस दौरान छात्रों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि छात्र मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने के लिए झंडा मैदान में जुटे थे। इसी दौरान कुछ झामुमो कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और छात्रों को पुतला दहन करने से रोकने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। 

आरोप है कि बाद में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता झंडा और लाठी लेकर झंडा मैदान पहुंचे और छात्रों एवं युवाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान छात्रों के हाथ से मुख्यमंत्री का पुतला भी छीन लिया गया। घटना के बाद झंडा मैदान में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और छात्र व युवा इधर-उधर भागते नजर आए। घटना के दौरान नगर थाना की पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। पुलिस की मौजूदगी में हुए इस घटनाक्रम को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पूरे मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से क्या शिकायत दी गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.