Type Here to Get Search Results !

करहरबारी सुरक्षित वन में अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, जेसीबी जब्त।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल के करहरबारी सुरक्षित वन क्षेत्र में भू-माफियाओं द्वारा अवैध अतिक्रमण एवं निर्माण की कोशिश को वन विभाग की टीम ने विफल कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में वन विभाग ने मौके से एक जेसीबी मशीन जब्त की है। बताया गया कि सुरक्षित वन क्षेत्र में जेसीबी के माध्यम से नींव खोदकर अवैध निर्माण और वन भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था। सूचना के सत्यापन के बाद सहायक वन संरक्षण सह प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी एसके रवि के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई की गई।

वन विभाग की टीम को देखते ही अतिक्रमण में शामिल लोग मौके से फरार हो गए। कार्रवाई के दौरान प्रभारी वनपाल रोहित कुमार, अमर विश्वकर्मा, प्रधान वनरक्षी सिकंदर पासवान, अशोक कुमार, संजय कांत यादव एवं सूर्यकांत समेत वन विभाग की टीम शामिल रही। सहायक वन संरक्षक एसके रवि ने कहा कि सुरक्षित वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण, निर्माण या वन भूमि को नुकसान पहुंचाने की गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में संबंधित प्रावधानों के तहत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.