Type Here to Get Search Results !

केसोडीह सुरक्षित वन में मनाया गया वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार, 29 अगस्त को केसोडीह सुरक्षित वन में वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, बिरनी, कनीय अभियंता (जेई), मुखिया के.के. वर्मा, वनपाल अमर कुमार विश्वकर्मा, एसबीओ सूर्यकांत, शिवनारायण महतो सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा मौजूदा वृक्षों की रक्षा करने का संदेश दिया।मौके पर कहा गया कि वृक्ष केवल प्रकृति का हिस्सा नहीं, बल्कि मानव जीवन और आने वाली पीढ़ियों के रक्षक हैं। जिस प्रकार भाई-बहनों की रक्षा का संकल्प लिया जाता है, उसी प्रकार वृक्षों की रक्षा करना भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के माध्यम से वन संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं आमजनों की भागीदारी को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.