झारखंड में भाजपा का अराजकता फैलाने की साज़िश फेल - झामुमो // छात्रों की मांग पर सरकार ने की त्वरित कार्रवाई- संजय सिंह।
SHIKHAR DARPANTuesday, August 11, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
झारखंड में भाजपा द्वारा छात्र आन्दोलन के पीछे से अराजकता फैलाने की जो साजिश रची गई थी वो फेल हो गया। उक्त बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा गिरिडीह के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने मंगलवार को गिरिडीह सर्किट हाउस में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कही। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने छात्रों की मांग पर त्वरित कार्रवाई की । देश के किसी भी राज्य में कोई सरकार द्वारा छात्र या जनता की मांग पर सरकार के आमने-सामने आकर इस तरह से बात करने का कोई उदाहरण नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्र आन्दोलन में पश्चिम बंगाल से लोगों को भाजपा ने बुलाकर उपद्रव मचाया।
छात्र संगठन शांति पूर्वक आन्दोलन कर रहे थे, सरकार के प्रतिनिधि छात्र संगठनों से बात चीत भी कर रहे थे। सरकार ने छात्रों की 98 प्रतिशत मांगें मान ली थी। सारी बातें मुख्यमंत्री के संज्ञान में दी जा रही थी। लेकिन भाजपा की करतूत ने सब खत्म कर दिया और आन्दोलन को अराजक बना दिया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड बंद पूरी तरह फेल रहा। ना छात्र का समर्थन मिला ना जनता का। प्रेस कॉन्फ्रेंस में महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, झामुमो के जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा , अभय सिंह सहित कई नेता मौजूद थे।