ईद-ए-मिलाद-उन्नवी को लेकर पीरटांड़ थाना में शांति समिति की बैठक।
SHIKHAR DARPANMonday, August 24, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
आगामी ईद-ए-मिलाद-उन्नवी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को पीरटांड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं समाज के गणमान्य लोगों के साथ पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और जुलूस को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि ईद-ए-मिलाद-उन्नवी का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्व के दौरान ऐसी कोई गतिविधि न करें, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो । जुलूस के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने तथा अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई।
जुलूस के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने तथा अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन के साथ आम लोगों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी समुदाय के लोग मिल-जुलकर पर्व मनाएं और क्षेत्र में आपसी प्रेम एवं भाईचारे का माहौल बनाए रखें। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। मौके पर थाना के पुलिस पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।