Type Here to Get Search Results !

सावन की पहली सोमवारी पर मुक्तेश्वर बाबा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब//अहले सुबह से जलाभिषेक के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार, दोपहर तक जारी रहा सिलसिला।

जनुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।

सावन माह की पहली सोमवारी पर झारी नदी स्थित प्रसिद्ध मुक्तेश्वर बाबा मंदिर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अहले सुबह से ही शिवभक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर मंदिर समिति के सदस्य पूरे समय मुस्तैद रहे। भीड़ को व्यवस्थित ढंग से दर्शन कराने, जलाभिषेक की व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो, इसके लिए समिति के सदस्यों ने लगातार निगरानी रखी। समिति की ओर से की गई व्यवस्थाओं की श्रद्धालुओं ने भी सराहना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.