Type Here to Get Search Results !

24 घंटे में मिला 100 केवी का ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में खुशी की लहर।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

पीरटांड़ प्रखंड के हारलाडीह पंचायत अंतर्गत हारलाडीह कुम्हार टोला एवं पिपराडीह के ग्रामीणों को करीब एक सप्ताह से बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव अंधेरे में डूबा था। ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलने के बाद विधायक प्रतिनिधि के प्रयास से मामले को गिरिडीह विधायक सह झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य सोनू तक पहुंचाया गया। मंत्री के प्रयास से महज 24 घंटे के अंदर 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया।

इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। बिजली बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने मंत्री सुदिव्य सोनू  के प्रति आभार जताते हुए स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी। कार्यक्रम में राधेश्याम मोदक, अशोक हेंब्रम, साधन मोदक, सुधीर पंडित, संगीता कुमारी, मुरारी पंडित, प्रदीप कुमार, नुनवा हेंब्रम, सुनील मंडल, जनार्दन पंडित, लक्ष्मी पंडित समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.