पीरटांड़ में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत त्रुटि निराकरण का निर्देश।
SHIKHAR DARPANMonday, August 24, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत पीरटांड़ प्रखंड में मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियों के निराकरण की प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जारी निर्देश के अनुसार, 05 अगस्त 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने तथा नोटिस निष्पादन का कार्य किया जाना है।
इसी क्रम में संबंधित बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। प्रशासन ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया है कि संलग्न सूची के अनुसार अपने-अपने संबंधित बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मतदाता सूची में दर्ज त्रुटियों के निराकरण एवं दावे-आपत्तियों के निष्पादन में आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करें। प्रशासन की इस पहल से मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।इस दौरान सम्बंधित कर्मी मौजूद रहे।