Type Here to Get Search Results !

15 अगस्त को लेकर नगर निगम की तैयारियां तेज, साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की नगर आयुक्त ने की समीक्षा।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम क्षेत्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर आयुक्त, श्री विजय सिंह बीरूआ ने नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, रंग-रोगन तथा नगर निगम क्षेत्र में स्थापित सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्वच्छता एवं माल्यार्पण संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव एवं सम्मान का पर्व है। ऐसे में नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, सरकारी परिसरों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाते हुए सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं।

उन्होंने प्रतिमाओं की साफ-सफाई, रंग-रोगन, आसपास की समुचित व्यवस्था एवं माल्यार्पण कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों को स्वच्छ एवं आकर्षक वातावरण उपलब्ध हो तथा किसी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश न रहे। बैठक में उप नगर आयुक्त, अब्दुल समद, अर्बन प्लानर, मंजूर आलम, स्वच्छता निरीक्षक, श्री गौरी शंकर यादव, श्री साबिर अंसारी, श्री निशांत वर्मा, श्री अशोक हाड़ी, श्री रवि वर्मा, श्री शबीर अंसारी, श्री प्रवीण हाड़ी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.