Type Here to Get Search Results !

पारसनाथ स्थित मरांग बुरु दिशोम मांझी थान में फागू बेसरा ने की बोंगा बुरु पूजा, राज्य की खुशहाली व धर्म सम्मेलन की सफलता की कामना।

मधुबन,शिखर दर्पण संवाददाता।

जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन स्थित पारसनाथ पहाड़ पर अवस्थित मरांग बुरु दिशोम मांझी थान में सोमवार सुबह झारखंड सरकार के राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त फागू बेसरा ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बोंगा बुरु (पूजा) कर राज्य की जनता की खुशहाली, सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। फागू बेसरा अपने दो दिवसीय दौरे पर मधुबन पहुंचे थे। दौरे के पहले दिन उन्होंने मरांग बुरु बचाव संघर्ष मोर्चा की बैठक में भाग लिया, जबकि दूसरे दिन मरांग बुरु दिशोम मांझी थान में विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान उन्होंने विशेष रूप से 4 एवं 5 नवंबर 2026 को मरांग बुरु बचाव संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले धर्म सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए भी प्रार्थना की।

इस अवसर पर ओडिशा से सोमय टुडू, टाटा (जमशेदपुर) से दुर्गाचरण मुर्मू, बिंदे सोरेन, एतो बास्के, महेश मरांडी एवं सुधीर बास्के तथा पीरटांड़ से दिलीप मुर्मू, राजेश किस्कू सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से मरांग बुरु से राज्य में सुख-शांति, समृद्धि तथा धर्म सम्मेलन के सफल आयोजन की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए और श्रद्धालुओं ने मरांग बुरु के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए राज्य एवं समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.