मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद भाजपा नेताओं-विधायकों को हिरासत में लिया।
SHIKHAR DARPANSunday, August 09, 2026
0
रांची,शिखर दर्पण संवाददाता।
छात्रों से बातचीत विफल होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करने पहुंचे भाजपा नेताओं, विधायकों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर सभी को अलग-अलग वाहनों में बैठाकर खेलगांव स्टेडियम पहुंचाया। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष समेत कई नेता और कार्यकर्ता छात्रों के समर्थन में मुख्यमंत्री आवास घेराव करने पहुंचे थे। पुलिस की कार्रवाई के बाद सभी को खेलगांव में रखा गया है और पुलिस निगरानी कर रही है। वहीं, विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। ऐसे में भाजपा विधायकों की हिरासत के बाद सदन की कार्यवाही में उनकी मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।