Type Here to Get Search Results !

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत जिलेभर में BLO–BLA-2 की द्वितीय बैठक आयोजित, वरीय पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत शुद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) कार्यक्रम के अंतर्गत आज जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए-2 की द्वितीय बैठक तथा चुनाव पाठशाला का द्वितीय बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं गुणवत्तापूर्ण बनाना है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AERO) ने अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का भ्रमण कर BLO–BLA-2, चुनाव पाठशाला का द्वितीय बैठक का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित BLO को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी गणना प्रपत्रों की शत-प्रतिशत शुद्धता, त्रुटिरहित संधारण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान आयोजित BLO–BLA-2 की द्वितीय बैठक में ASDD (Absent, Shifted, Dead एवं Duplicate) मतदाताओं के सत्यापन, मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं विलोपन से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही BLO एवं BLA-2 के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए मतदाता सूची को पूर्णतः अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने पर विशेष बल दिया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने निर्देश दिया है कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में नियमित रूप से निरीक्षण करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं विश्वसनीयता स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया की आधारशिला है, इसलिए प्रत्येक गणना प्रपत्र का सावधानीपूर्वक सत्यापन करते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर आयोजित BLO–BLA-2 बैठक से संबंधित प्रतिभागियों—BLO, BLA-2, जनप्रतिनिधियों एवं मतदाताओं के अनुभव, सुझाव एवं फीडबैक भी संकलित किए जाएं, ताकि प्राप्त सुझावों के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को और अधिक प्रभावी, सहभागी एवं पारदर्शी बनाया जा सके। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के अंतर्गत जिले के सभी प्रखंडों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यों का निष्पादन पूर्ण पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ किया जा रहा है, ताकि जिले की मतदाता सूची को पूर्णतः अद्यतन, त्रुटिरहित एवं विश्वसनीय बनाया जा सके।

----------------------------------------

*#टीम पीआरडी गिरिडीह।*
----------------------------------------

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.