Type Here to Get Search Results !

पेपर लीक मुद्दे पर गिरिडीह में सियासी प्रदर्शन, JMM ने PM का पुतला फूंका तो कांग्रेस ने दिया धरना।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

पेपर लीक मामले को लेकर गिरिडीह में गुरुवार को सियासी घमासान देखने को मिला। सत्तारूढ़ दल झामुमो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया, जबकि कांग्रेस ने टावर चौक पर धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला और टावर चौक पहुंचकर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था की अनदेखी का आरोप लगाया।

वहीं, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी टावर चौक पर धरना देकर पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान नेताओं के बीच एक-दूसरे के खिलाफ तीखी बयानबाजी और अपशब्दों के तीर भी चले। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता साबिर खान, महमूद अली खान लड्डू, मदन विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा और मनीर आलम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, झामुमो के प्रदर्शन में अजीत कुमार पप्पू, अभय सिंह, पूर्व विधायक केदार हाजरा, प्रीति भास्कर और सईद अख्तर समेत कई नेता शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.